उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवक की तमंचे पर डिस्को करते हुए फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया, इस वीडियो में एक युवक जश्न के दौरान डीजे फ्लोर पर तमंचा लेकर डांस कर रहा है। इस दौरान युवक ने हर्ष फायरिंग भी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया।
यह भी पढ़ें: Bharat bandh: उन्माद फैलाने की आशंका में पुलिस ने मेरठ में 14 लोगों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग पर लगाम नहीं लगा पा रही है। मेरठ में आए दिन इस प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं। ताजा मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वायरल वीडियो लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के प्रह्लादनगर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।