फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधा प्यार: दो बच्चों के बाप ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sun, 15 Jun 2025 10:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Suicide Case: सचिन दो बेटियों का पिता था और गांव में डेयरी चलाता था। डेयरी पर आने वाली एक युवती के साथ उसके प्रेम संबंध हो गए। इसका पता चलने पर उसकी पत्नी ने दस दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी।  
विज्ञापन
सचिन के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रठौरा खुर्द में शुक्रवार शाम को दो बेटियों के पिता डेयरी संचालक सचिन (30) ने गांव निवासी 18 वर्षीय युवती को जबरन सल्फास खिलाकर खुद भी निगल लिया। डेयरी संचालक की मौत हो गई। युवती अस्पताल में भर्ती है। डेयरी संचालक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती और उसकी मां ने सचिन पर बेटी को जबरन सल्फास खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में सचिन दूध की डेयरी चलाता था। परिवार में पत्नी प्रीति और 5 व 4 वर्षीय दो बेटियां हैं। गांव निवासी युवती उसकी डेयरी पर रोजाना दूध बेचने आती थी। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच मोबाइल पर भी बातें होने लगीं। इसकी भनक दोनों के परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। दोनों के मिलने पर पाबंदी लग गई। 
 

शुक्रवार शाम सचिन ने किसी दोस्त के मोबाइल से कॉल कर युवती को अपनी डेयरी पर बुलाया। आरोप है कि सचिन ने पहले युवती को जबरन सल्फास खिला दिया। इसके बाद खुद भी खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों को मवाना के अस्पतालों में भर्ती कराया। 
 

गंभीर हालत के चलते दोनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। सचिन के परिजन उसे वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित होप हॉस्पिटल और युवती को परिजन सुशीला जसवंत राय अस्पताल ले गए। शनिवार शाम करीब चार बजे सचिन की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
 

पत्नी ने की थी खुदकुशी की कोशिश
पुलिस के मुताबिक सचिन और युवती के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो दोनों परिवारों के बीच काफी बवाल हुआ। परिजनों ने युवती का घर से निकलना बंद कर दिया था। साथ ही सचिन को चेतावनी दी कि युवती का पीछा नहीं छोड़ा तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। 
 

पति के प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध होकर प्रीति ने करीब 10 दिन पूर्व फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। समय रहते परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया। प्रीति ने सचिन को चेतावनी दी थी कि यदि युवती का चक्कर नहीं छोड़ा तो वह अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेगी। इससे सचिन काफी तनाव में था।
 

युवती के बयान का वीडियो रिकॉर्ड
मेरठ के दोनों अस्पतालों से हस्तिनापुर पुलिस को जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक-युवती के भर्ती होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस दोनों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि सचिन ने उसे फोन कर बुलाया था। इसके बाद जबरन उसे सल्फास खिला दिया। बाद में खुद भी खा लिया। ये बयान मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया गया। हालत गंभीर होने की वजह से सचिन के बयान पुलिस दर्ज नहीं कर पाई।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती होने की सूचना दी थी। युवक की मृत्यु की सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है।
- राकेश कुमार मिश्रा, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें