हस्तिनापुर की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार दोपहर प्रेमी युगल ने खाली पड़ी दुकान में दुपट्टे से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों के मुताबिक युवक-युवती पड़ोसी थे, युवक की शादी तय होने से दोनों परेशान थे। परिजनों ने बिना पुलिस की कार्रवाई के दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
लोगों के मुताबिक मनोहरपुर कॉलोनी निवासी पड़ोसी 22 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिवार मजदूरी करते हैं जबकि युवक-युवती पढ़ाई करते थे। दोनों के प्रेम प्रसंग की परिजनों को जानकारी नहीं थी।