फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बीवी से मुहब्बत बेहिसाब थी, मगर दिन-रात की साथी शराब थी... मायके से नहीं लौटी तो युवक ने दे दी जान

Wed, 06 Nov 2024 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दीपावली पर युवक ने पत्नी को बुरी तरह पीटा था। भाईदूज पर भाई आया और बहन को अपने साथ ले गया। तब से वह मायके में थी। वापस आने के लिए शराब न पीने की शर्त रखी थी। न तो युवक पत्नी से दूर रह सकता था, न शराब से। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहसूमा के गांव बटावली निवासी सोनू (38) ने पत्नी के मायके से नही आने पर बुधवार सुबह फांसी पर लटक गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम भिजवाया।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि सोनू पुत्र हरिराम शराब पीने का आदी हो गया था। उसकी शादी बागपत के गांव पाबला निवासी युवती से करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। बताया गया कि दीपावली के दिन नशेड़ी सोनू में पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। भैया दूज पर आए भाई ने बहन के शरीर पर चोट के निशान देखे तो वह उसे अपने साथ ले गया। बताया गया कि तब से वह दिन-रात शराब पी रहा था। पत्नी को मायके से आने के लिए फोन करता था तो उसने कहा कि शराब नहीं पीएगा और मारपीट नहीं करेगा, तो वह आएगी। बताया गया है कि शराबी सोनू अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था। 
 
विज्ञापन

बुधवार सुबह सोनू ने छत की कुंडी में रस्सी के फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें