फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: अमित शाह ने बुलंदशहर से किया नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ

Thu, 07 Feb 2019 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नवनिर्मित कार्यालय का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर से प्रदेश भाजपा के 51 कार्यालयों का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। मेरठ में बागपत रोड स्थित हरमन सिटी में बने पश्चिम क्षेत्र के नवनिर्मित कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेरठ के लिए एतिहासिक दिन है। बुलंदशहर में 51 शिलापट लगाकर कार्यालयों का लोकार्पण किया गया। प्रदेश में 75 कार्यालयों का निर्माण होना है, जिनमें से 70 कार्यालय के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है। इस बार का लोकसभा चुनाव इन्हीं कार्यालयों में बैठकर लड़ा जाएगा। मेरठ में इससे पहले धर्मशालाओं में कार्यालय बने थे, लेकिन अब यह चार मंजिला कार्यालय तैयार हो रहा है। इससे पहले हवन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य यजमान महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल रहे।

लाठी और डंडा लेकर उतरेंगे : वाजपेयी
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अगर लाठी-डंडे की भी जरूरत पड़ी तो मैदान में आएंगे। तीन ‘क’ का महत्व है कार्यकर्ता, कार्यालय और कोष।

3.10 बजे खुला गेट
कार्यालय का गेट दोपहर 3.10 बजे खोला गया। इसके बाद अंदर जाने के लिए छह लोगों को दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए चुना गया, लेकिन युवा नेताओं ने वरिष्ठ लोगों की एक न सुनी। एकदम से कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय के अंदर जा घुसी। आपाधापी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन

ऐसा है कार्यालय
निर्माण प्रभारी कमल ठाकुर ने बताया कि चार मंजिला कार्यालय 1500 गज में बना है। इसका कवर्ड एरिया 500 गज है। भूतल पर जिला और महानगर कार्यालय है। प्रथम तल पर सभागार है और दूसरे तल पर क्षेत्रीय कार्यालय है। तीसरे तल पर तीन बेडरूम हैं। कार्यालय में अध्यक्षों के बैठने के लिए अलग कमरे हैं। बैठक करने के लिए हर तल पर कमरे बनाए गए हैं। पुरुष और महिला शौचालय की व्यवस्था है। पार्किंग के लिए कार्यालय के बाहर स्थान दिया गया है। सभी कमरों में फर्नीचर का आकार और रंग समान है। दो करोड़ की लागत से छह महीने में इसे तैयार किया जाना था। हालांकि काम अभी भी जारी है।  

ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, लोकसभा संचालन समिति संयोजक जयकरण गुप्ता, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, सुरेश जैन ऋतुराज, अजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, पश्चिम क्षेत्र मीडिया प्रमुख आलोक सिसौदिया, अमित शर्मा, राजेश मोहन, विकास गिरधर, आशीष अग्रवाल, गौरव त्यागी आदि।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें