फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शराब के ठेके के सेल्समैन से लूट, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 06 Oct 2025 11:40 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पास सेल्समैन धर्म सिंह से बदमाशों ने नोटों से भरा बैग छीन लिया। वह रिठानी ऑफिस में कैश जमा करने जा रहा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच शुरू। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स नई बस्ती में देशी शराब के सेल्समैन धर्म सिंह पर हमलाकर कार सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 22 हजार रुपये थे। सेल्समैन ने 200 मीटर तक पीछा भी किया, मगर बदमाश भाग गए। सेल्समैन की ओर से टीपीनगर थाने में तहरीर दी गई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जयपुर निवासी धर्म सिंह यहां नई बस्ती मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन के पास देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बैग लेकर पैदल ही रिठानी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पास पहुंचे तो तभी पीछे से आए एक बदमाश ने धर्म सिंह की गर्दन पर किसी वस्तु से वार किया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता बदमाश उसका बैग छीनकर पैदल भाग गया। धर्म सिंह ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह पहले से आगे खड़ी कार में बैठकर अपने साथियों के साथ भाग गया।
 
विज्ञापन

सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। टीपीनगर थाना प्रभारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सेल्समैन में पुलिस को बताया कि बैग में 22 हजार रुपये थे। इन्हें जमा करने के लिए वह रिठानी ऑफिस जा रहे थे। बदमाशों की कार की नंबर प्लेट साफ नहीं थी। इसके चलते सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नहीं हो रहा है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें