फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-संजय भंसाली की गर्दन कलम करने पर पांच करोड़ ईनाम

Fri, 17 Nov 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अभिषेक सिंह सोम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। फिल्म पद्मावती का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मेरठ से भी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम ने बृहस्पतिवार को विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है। अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद ईनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अभिषेक सोम ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में बताया कि रानी पद्मावती हमारे गौरव, स्वाभिमान और क्षत्रिय मान्यताओं से जुड़ी हैं। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फिल्म को काल्पनिक कथा से तैयार कर रानी पद्मावती का अपमान किया है। इसलिए इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। सोम ने कहा कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को देश छोड़ना होगा। क्याेंकि यदि वह देश में रहे तो कोई भी ताकत, कितनी भी फोर्स लगा लें या मोदी खुद ही उनका बचाव करें, नहीं बचा पाएंगे।

अभिषेक सोम ने कहा कि क्षत्रियों का अपनी आन, बान और शान के लिए जीवन तक न्योछावर करने का इतिहास है। पद्मावती फिल्म भी हमारी आन बान और शान को ठेस पहुंचा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में जिस तरह रानी पद्मावती को दिखाया गया है, उससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है।
विज्ञापन


पढ़ें : सुहागरात को दुल्हन की पिटाई, 35 लाख का माल समेट दूल्हा फरार
विज्ञापन

...सूर्पणखा जैसा हाल कर देंगे

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण
अभिषेक सोम ने कहा कि क्षत्रिय महिलाओं पर हाथ नहीं उठाते। लेकिन यह मामला अलग है। यदि इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगायी गई तो दीपिका का सूर्पणखा जैसा हाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। सोम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षत्रियों के लिए अपनी आन-बान-शान के लिए पांच करोड़ रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है।  दीपिका और संजय लीला भंसाली बचना चाहते हैं तो फिल्म रिलीज न करें।

क्षत्रिय समाज करेगा रुपया इकट्ठा 
यह पूछने पर कि इतनी बड़ी धनराशि वह कहां से लाएंगे? इस पर अभिषेक सोम ने कहा कि मैं ठाकुर चौबीसी से हूं। यहां की चौबीसी के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षत्रिय समाज उनके साथ और हमारे संगठन में यह निर्णय हुआ है। ऐसे में पूरा क्षत्रिय समाज एकजुट है और इस धनराशि को एकत्र करेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें