उक्त टैंकर पर सोमवार की सुबह एक शव लटका मिला। जिसके गले में गमछे से बना फांसी का फंदा लगा था। यह वाकया देख मजदूरों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव की शिनाख्त संजय शील (30) पुत्र शंकर शील निवासी गांव रायपुर, थाना रायगंज, जिला उत्तर बिलासपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए वहां पर रह रहे मजदूरों से भी जानकारी ली। मालूम हुआ कि रविवार को पश्चिम बंगाल से 18 मजदूरों का एक जत्था प्लांट में काम करने के लिए पहुंचा था, इसी जत्थे में संजय शील भी आया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की तड़के संजय शील ने उठकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।हालांकि पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।