सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स बैडमिंटन हॉल में कराटे यूनियन की ओर से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सूरजकुंड स्थित स्पोर्ट्स बैडमिंटन हॉल में इंटरनेशनल शोतोकान कराटे यूनियन की ओर से आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेरठ कराटे ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेताओं में अनन्या वर्मा, अपार, दक्ष सिंह, मोहम्मद अर्सलान, अयांश कश्यप, लक्ष्य शर्मा, अक्षराज कौशिक और मोहम्मद हानी शामिल रहे। भाव्यांश कुमार, लीना, रयान अली खान और विरांश सिंह चौहान ने रजत पदक जीते। आध्या त्यागी, दिवित मल्होत्रा, यशश्री कौशिक, आराध्या, शानवी प्रधान, सिद्धार्थ चौधरी, सिद्धार्थ गोस्वामी, कबीर सिंह और रुद्राक्ष झा ने कांस्य पदक जीते।
अनन्या वर्मा को थर्ड डैन और अपार, भाव्यांश कुमार, कबीर सिंह, रयान अली खान व लीना को फर्स्ट डैन ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। कराटे कोच अनुज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच अनुज कुमार सहित कबीर सिंह, वीरम सिंह चौहान और दक्ष सिंह जापान में होने वाली वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।