फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2026: बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं अलीशाबानो, मेरठ में हुआ स्वागत

Fri, 07 Aug 2026 05:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गाजियाबाद की रहने वाली अलीशाबानो अपने बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। मेरठ में प्रवेश करने पर उनका स्वागत किया गया। अलीशाबानो का कहना है कि वह बच्चों को वापस पाने की प्रार्थना के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी।
विज्ञापन
मेरठ में कांवड़ लेकर पहुंची अलीशाबानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की रहने वाली अलीशाबानो अपने बच्चों की सुपुर्दगी की मन्नत लेकर हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित कांवड़ मार्ग से दादरी बॉर्डर होते हुए मेरठ सीमा में प्रवेश करने पर सकौती में उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


मेरठ में हुआ स्वागत
सकौती में युवा बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष आदेश चौधरी ने अलीशाबानो और उनके साथ कांवड़ ला रहीं तमन्ना मलिक का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवान राम परिवार और वीर हनुमान की प्रतिमा भेंट की गई। साथ ही यात्रा के दौरान हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: दोस्ती और सौहार्द की मिसाल बने सालिम, मोहित के साथ ला रहे थे कांवड़; हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की सुपुर्दगी के लिए कर रहीं कानूनी लड़ाई
अलीशाबानो ने बताया कि उनके पति इरफान ने उन्हें तलाक दिया था। उनका आरोप है कि उन पर हलाला करने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उनके दोनों बच्चों को उनसे अलग कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुपुर्दगी के लिए वह दिल्ली की अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसी मन्नत के साथ वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रही हैं।

यात्रा में मिला सहयोग और सम्मान
अलीशाबानो ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें शिवभक्तों और सेवा शिविरों में पूरा सहयोग और सम्मान मिला। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी असहज महसूस नहीं हुआ। उनका कहना है कि उनकी मन्नत पूरी होने की उम्मीद उन्हें इस यात्रा के लिए प्रेरित कर रही है।

मन्नत पूरी होने पर फिर निकलीं तमन्ना मलिक
अलीशाबानो के साथ कांवड़ यात्रा कर रहीं तमन्ना मलिक ने बताया कि उन्होंने फरवरी में एक मन्नत के साथ कांवड़ यात्रा की थी, जो पूरी हो गई। इसी आस्था के चलते वह दूसरी बार कांवड़ लेकर निकली हैं और इस बार अपनी कांवड़ का जोड़ा भी पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अलीशाबानो का समर्थन करती हैं और उनकी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें