फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा! मेरठ में 1.5 लाख की रिश्वत लेते कल्याणपुर चौकी इंचार्ज दबोचा

Thu, 22 May 2025 05:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में कल्याणपुर चौकी प्रभारी को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को फिलहाल कंकरखेड़ा थाने में बैठा रखा गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र की कल्याणपुर चौकी में तैनात प्रभारी को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को मौके से कंकरखेड़ा थाने लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, चौकी प्रभारी किसी मामले को सुलझाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को की गई, जिसके बाद टीम ने प्लानिंग के तहत जाल बिछाया और तय राशि लेते ही इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले में इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप है और लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: चार पहियों पर दौड़ता भ्रष्टाचार...निगम ने कमिश्नर को दी स्कूटी नंबर की गाड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें