फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, ट्रैफिक पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 22 Apr 2023 10:52 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार शाम को भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान घंटों तक वाहन फंसे रहे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
एनएच-58 पर जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून हाईवे-58 पर शनिवार शाम से ही जाम की स्थिति बन गई थी। लेकिन रात होते ही हाईवे पूरी तरह जाम की गिरफ्त में हो गया। इस दौरान राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। शनिवार को आम दिन के मुकाबले हाईवे पर दोगुनी संख्या में वाहन दिखाई दिए। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जाम में फंसे राहगीरों की वाहन निकालने को लेकर आपस में कहासुनी भी हुई।

विज्ञापन


दौराला से लेकर परतापुर तक हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। शनिवार को अक्षय तृतीया होने के कारण हाईवे के मंडपों में शादियां थीं। जिस कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या में दोगुना इजाफा था। वहीं दूसरी ओर दिल्ली एनसीआर के लोग शुक्रवार को घूमने के लिए देहरादून जाते हैं। राहगीर शनिवार व रविवार को वापस घर के लिए लौटते हैं। जिससे वीकेंड पर लगातार जाम की स्थिति बनती रहती है। बावजूद इसके पुलिस की वीकेंड पर जाम को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं दिखाई देती है। 

यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

खिर्वा फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर व रोहटा फ्लाईओवर के नीचे रात के समय भीषण जाम देखने को मिला। घंटों जाम में फंसे रहने के बाद राहगीरों ने खुद ही मोर्चा संभाला। राहगीरों ने किसी तरह अपने अपने वाहनों को निकाला। जाम से बचने के लिए कुछ राहगीरों ने कॉलोनियों से निकलने का प्रयास किया। मगर कुछ देर में वहां भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। कुछ राहगीरों की वाहन निकालने को लेकर भी आपस में कहासुनी हुई। अन्य राहगीरों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम 

अवैध कट जाम का मुख्य कारण
हाईवे पर दौराला से लेकर परतापुर तक जगह-जगह लोगों ने अवैध कट बना रखे हैं। अवैध कट के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनती है। जिस कारण हाईवे पर हादसे का खतरा भी मंडराता है। बावजूद इसके एनएचएआई के अधिकारी अवैध कट को बंद नहीं करते हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग घर जाने के लिए गलत दिशा से जाते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। मगर पुलिस गलत दिशा से आ रहे वाहनों का चालान नहीं करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें