फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जेल के बाथरूम में पड़ा मिला जयवीर, 1997 में दर्ज हुआ था मुकदमा, पत्नी और बच्चों ने भी छोड़ दिया था साथ

Sat, 27 May 2023 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : जेल में बंद जयवीर घायल अवस्था में बाथरूम में पड़ा मिला। जयवीर के खिलाफ 1997 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन
मेरठ जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जिला कारगार में चोरी के मामले में बंद 45 वर्षीय जयवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बाथरूम में घायल अवस्था में पड़ा मिला था। बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह सरधना के भामौरी गांव का रहने वाला था। मेडिकल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, भामौरी निवासी जयवीर के खिलाफ वर्ष 1997 में सरधना में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। वह पहले जेल चला गया था। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गया था। वह कभी गांव में तो कभी इधर-उधर रहता था। कुछ माह पहले उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किए गए थे। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। 19 मई को वह सरधना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। तब से वह मेरठ जेल में बंद था। 

वहीं, बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे अन्य बंदियों ने देखा कि जयवीर जेल के बाथरूम में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर पर मामूली चोट लगी है। उन्होंने जेल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। पता चलते ही आनन-फानन में जयवीर को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट, ओवैसी के पार्षद बिना शपथ लिए निकले

विज्ञापन

पत्नी और बच्चों ने छोड़ दिया था साथ
भामौरी गांव के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि जयवीर के दो भाई सरधना में रहते हैं। जयवीर नशे का आदी था, जिसके चलते पत्नी और बच्चे भी छोड़कर चले गए थे। उसने गांव का मकान भी बेच रखा था और फिलहाल वह गांव में शहीद स्मारक में बने एक कमरे में रह रहा था। यहां तक कि उसके पास खाने-पीने का भी बंदोबस्त नहीं था। कुछ समय पहले उसकी जमानत करा दी थी, लेकिन अब कोर्ट की तरफ से कुर्की के आदेश जारी हो चुके थे। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पता चला है कि जेल में उसकी मौत हो गई।

जयवीर को चोरी के मामले में जेल में बंद कराया गया था। जो बाथरूम में पड़ा मिला। आशंका है कि वह बाथरूम में पैर फिसलने के कारण वह गिरा होगा, जिससे सिर में चोट लग गई होगी। हालांकि वह बीमार भी था। - राकेश वर्मा, डिप्टी जेलर जिला कारागार मेरठ

यह भी पढ़ें: Video : AIMIM के पार्षदों पर लात-घूंसों की बारिश, भाजपा नेता बोले- राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे


शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें पता चला है कि सेप्टीसीमिया के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया। - अरविंद चौरसिया, सीओ सिविल लाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें