पत्नी और बच्चों ने छोड़ दिया था साथ
भामौरी गांव के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि जयवीर के दो भाई सरधना में रहते हैं। जयवीर नशे का आदी था, जिसके चलते पत्नी और बच्चे भी छोड़कर चले गए थे। उसने गांव का मकान भी बेच रखा था और फिलहाल वह गांव में शहीद स्मारक में बने एक कमरे में रह रहा था। यहां तक कि उसके पास खाने-पीने का भी बंदोबस्त नहीं था। कुछ समय पहले उसकी जमानत करा दी थी, लेकिन अब कोर्ट की तरफ से कुर्की के आदेश जारी हो चुके थे। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पता चला है कि जेल में उसकी मौत हो गई।
जयवीर को चोरी के मामले में जेल में बंद कराया गया था। जो बाथरूम में पड़ा मिला। आशंका है कि वह बाथरूम में पैर फिसलने के कारण वह गिरा होगा, जिससे सिर में चोट लग गई होगी। हालांकि वह बीमार भी था।
- राकेश वर्मा, डिप्टी जेलर जिला कारागार मेरठ
यह भी पढ़ें: Video : AIMIM के पार्षदों पर लात-घूंसों की बारिश, भाजपा नेता बोले- राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे तो पिटेंगे
शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें पता चला है कि सेप्टीसीमिया के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया।
- अरविंद चौरसिया, सीओ सिविल लाइन