फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जेलर साहब बने मुस्कान के 'भाई', भाईदूज पर लगवाया टीका और दिया ये गिफ्ट, तो भर आई आंखें

Fri, 24 Oct 2025 11:56 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अपने पति सौरभ की हत्या में जेल में बंद मुस्कान ने भाईदूज मनाया। जिन बहनों के भाई नहीं आ सके, उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को तिलक किया। सभी को 500 रुपये का कैंटीन से खाने का कूपन दिया गया। 
विज्ञापन
जिला कारागार में भाईदूज मनाने के लिए लाइन में लगी बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद महिलाओं ने भाईदूज पर अपने भाई को तिलक किया। जिनके भाई जेल नहीं आ सके, उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा को तिलक किया। उपहार के रूप में 500 रुपये का कूपन दिया गया। इससे महिला बंदी कैंटीन में खाना खा सकती हैं। 
विज्ञापन

 

सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
अपने पति सौरभ की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान ने भी वरिष्ठ जेल अधीक्षक को तिलक किया। उसके घर से कोई नहीं पहुंचा। इसके अलावा जेल में बंद भाइयों से भी बहन तिलक कराने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से जेल में बहनों का आना शुरू हो गया था। जिन बहनों के भाई जेल में बंद हैं, उनके भाई भी पहुंचे और उन्होंने तिलक कराया। इसके बाद मिठाई भाई को खिलाई। इस दौरान कुछ बहनों के आंसू भी छलक गए। शाम को छह बजे तक जेल में कतार लगी रहीं। मुस्कान ने डॉ. वीरेश राज शर्मा को तिलक किया और खाने का कूपन लिया, तो उसकी आंखें नम हो गईं। इसके अलावा अन्य बहनों ने भी जेलर को तिलक किया, जिनके भाई नहीं आ सके। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें