फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देश में चौथा व एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। एनसीआर में 24 घंटे बाद ही हवा ही सेहत फिर से खराब हो गई है। एक्यूआई का स्तर 300 पार हो गया है। देश के 238 शहरों में दर्ज किए गए एक्यूआई के आंकड़ों में मेरठ शहर चौथा व एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। पल्लवपुरम सबसे प्रदूषित इलाका रहा।
विज्ञापन

ग्रेप सिस्टम लागू होने के बाद भी निर्माण कार्याें पर रोक नहीं लगाई जा रही है। पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है। सड़क किनारे पड़े डस्ट व रेत के उड़ने से भी वायु प्रदूषित हो रही है। शहर से लेकर देहात तक कूड़े के ढेरों में आग लगाई जा रही है। सड़कों पर धुआं उगलते वाहन दौड़ रहे है, लेकिन आरटीओ विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शुक्रवार को जो एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, वह शनिवार को एकाएक बढ़कर 327 के स्तर पर पहुंच गया। रोहतक 409 पहले, चरखी दादरी 389 दूसरे, बागपत 332 तीसरे स्थान पर रहे। दिल्ली 317, गाजियाबाद 304, हापुड़ 308, मुजफ्फरनगर 326, नोएडा 300 एक्यूआई दर्ज किया गया। शनिवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में बदलाव के कोई संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें