फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में हुआ कुछ ऐसा, पुलिस ने महिलाओं को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

Fri, 09 May 2025 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लावड़ में दो भाइयों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने एक दरोगा का सिर फोड़ दिया। इसके बाद गुस्साई पुलिस ने युवक और महिलाओं को लाठी से बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन
लावड़ में महिलाओं को पीटती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ में दो भाइयों के विवाद में पहुंचे दरोगा का महिलाओं ने सिर फोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठी डंडों से युवक और महिलाओं को पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन

लावड़ के मोहल्ला जाटान निवासी सतपाल के बड़े बेटे सुनील और छोटे बेटे सुशील का संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल जमीन का कोई इस्तेमाल नहीं कर रहा था। बुधवार को सुनील ने जमीन पर कुछ सामान रख दिया। सुशील ने विरोध करते हुए सामान उठाकर फेंक दिया। इसी को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। 
 

सुनील ने लावड़ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत करते हुए तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सुशील को हिरासत में लेकर चौकी आने लगी। इसी बीच सुशील की पत्नी कविता व मां जगरोशनी ने दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। वहीं दरोगा का सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 

यह भी पढ़ें...
सौरभ हत्याकांड: चार्जशीट पर एएसपी की मुहर, शनिवार को होगी दाखिल, चौंका देगी पुलिस की जांच में सामने आई एक बात


 

सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने सुशील समेत कई महिलाओं को हिरासत में लेकर पीट दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। शुक्रवार इस वीडियो की फुटेज लेकर महिला व परिवार के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और कई आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की।
 
विज्ञापन

एसएसपी बोले...
युवक व महिलाओं ने दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और सिर फोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किसी ने एक पक्षीय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जबकि युवक व परिवार की महिलाओं ने दरोगा पर हमला किया था।
-  विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें