फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दरोगा को चढ़ा थानेदारी का बुखार, कोतवाल की कुर्सी पर फोटो खिंचवाकर कर दी वायरल

Sat, 26 Oct 2024 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही मेरठ न्यूज, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के देहली गेट थाने में तैनात एक प्रशिक्षु दारोगा को कोतवाल की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षु दारोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के देहली गेट थाने में तैनात एक प्रशिक्षु दारोगा को कोतवाल बनने की तलब लगी तो दरोगा जी ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


प्रिशिक्षु है दरोगा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
सोशल मीडिया पर प्रशिक्षु दारोगा गोपाल गौतम की आईडी से एक फोटो वायरल हुआ है। देहली गेट थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा गोपाल गौतम इस फोटो में कोतवाल की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

खुद गोपाल गौतम ने ही इस फोटो को अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो के संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारी इसे प्रशिक्षु दरोगा की अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: चौसना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें