फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: थाने में आपस में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, जमकर गालीगलौज, हाथापाई तक पहुंची बात 

Fri, 17 Jan 2020 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी थाने में गुरुवार रात इंस्पेक्टर और दरोगा आपस में भिड़ गए। दोनों में तीखी नोकझोंक और गालीगलौज हुई। हाथापाई की नौबत आ गई। मामले में दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन से दरोगा सतीश गंगवार का ब्रह्मपुरी थाने ट्रांसफर हुआ था। पुलिस लाइन से रिलीव होने के बाद वे थाने में आमद दर्ज कराने पहुंचे तो आरोप है कि मुंशी ने इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के निर्देश पर आमद दर्ज करने से इनकार कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

दरोगा ने इंस्पेक्टर से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कह दिया कि वह उन्हें थाने में रखना नहीं चाहते। इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। जिस पर थाने में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर ने साफ कह दिया कि वे दरोगा को यहां नहीं रखेंगे। बाद में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने दरोगा के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें