फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मैनकाइंड के ऑफिस में  पिछले 60 घंटे से आयकर विभाग की छापेमारी जारी, कंप्यूटर्स का डाटा खंगाला

Sat, 13 May 2023 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मैनकाइंड के दफ्तर पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कर चोरी की जांच में जुटे आयकर विभाग की ओर से मैनकाइंड फार्मा के परिसरों पर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। दिल्ली रोड स्थित सीएनएफ संचालक संजय बंसल के कार्यालय में 40 से अधिक कंप्यूटरों से बिल और आय-व्यय से जुड़ा डाटा खंगाला। पुराने बिलों और हार्ड डिस्क के डाटा की भी जांच की गई। इसके साथ ही अन्य कई जरूरी दस्तावेज जुटाए गए।
विज्ञापन


आयकर कार्यालय दिल्ली से आए पांच अधिकारियों ने लगातार 36 घंटे तक विभिन्न दस्तावेजों और बिलों की जांच की। जानकारी मिली है कि सीएनएफ मेरठ से पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी कंपनी उत्पादों की सप्लाई की जाती है। जांच के दौरान सीएनएफ संचालक संजय बंसल और अजय बंसल के बेटे के साथ अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: हरिकांत अहलुवालिया 44 हजार वोटों से आगे, देवबंद में मारपीट, पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा, एमडी राजीव जुनेजा सहित अन्य से भी जानकारियां जुटाई जा रहीं हैं। कंपनी एंटीबायोटिक्स, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, कार्डियोवास्कुलर, डर्मल सहित कई तरह की दवाएं और अन्य उत्पाद बनाती है। इसके साथ ही जेनेरिक ड्रग्स, ओटीसी, एफएमसीजी उत्पाद भी तैयार करती है। 
विज्ञापन


वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में 16000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। आयकर की टीम छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर यह जांच कर रही है कि कितने स्तर पर कर चोरी या अन्य गड़बड़ियां की गई हैं। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि उसकी ओर से कोई गड़बड़ी नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें