फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: तीन दिनों तक बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, अभी बढ़ेगी और ठंड

Tue, 05 Feb 2019 05:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : इंडिया डॉट काम
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सघन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पांच फरवरी की रात से बादल छाने पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसका असर छह और सात फरवरी को भी रहेगा। अरब सागर से नमी लेकर आ रही हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनने से 8 फरवरी तक तेज हवाएं चलने से सर्दी पूरे तेवर दिखाएगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक सघन पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल में बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की आधी रात और सोमवार सुबह दिखा इस सीजन का सबसे घना कोहरा भी इसी की वजह रहा। दोनों ही समय दृश्यता शून्य रही।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया है कि राजस्थान से चक्रवाती हवाएं पंजाब व हरियाणा से होते हुए मैदानी इलाकों में आ रही हैं। साथ ही अरब सागर से नमी लिए हुए हवाएं भी उत्तर पश्चिमी भाग में बह रही हैं। 

वहीं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पांच फरवरी की रात से मौसम बदलेगा और 6 व 7 को तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें