फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई हिरासत में; मुजफ्फरनगर सीमा पर सप्लाई का खुलासा

Sat, 15 Nov 2025 04:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने पिठलोकर गांव में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने भारी मात्रा में असलहा बरामद कर कई लोगों को हिरासत में लिया। शुरुआती जांच में हथियारों की सप्लाई मुजफ्फरनगर सीमा तक होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरधना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को पिठलोकर गांव में छापेमारी करते हुए अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। फैक्टरी से लोहे, धारदार हथियार और अन्य असलहे बड़ी मात्रा में मिले। छापे के दौरान कुछ लोग भागने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डॉक्टरों का मॉड्यूल खोल रहा नए राज: आखिर एक साल कहां था डॉ. आदिल? देवबंद कनेक्शन चीन-तुर्किये तक पहुंचा

काफी समय से संचालित हो रही थी फैक्टरी
सूत्रों के मुताबिक, पिठलोकर गांव में यह फैक्ट्री लंबे समय से सक्रिय थी और आसपास के जिलों में हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब सप्लाई चेन और नेटवर्क की पूरी पड़ताल कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध हथियार बनाने में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई निश्चित है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों का मॉड्यूल खोल रहा नए राज: आखिर एक साल कहां था डॉ. आदिल? देवबंद कनेक्शन चीन-तुर्किये तक पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर सीमा तक सप्लाई के संकेत
पिठलोकर गांव मुजफ्फरनगर जिले की सीमा से लगा है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी जंगल मार्ग से हथियारों की सप्लाई करते थे। इस एंगल पर कई दिनों से निगरानी की जा रही थी।

मुल्हेड़ा पुलिस चौकी और खुफिया विभाग की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि फैक्ट्री लंबे समय से चल रही थी। पुलिस फिलहाल जांच का हवाला देकर गहन विवरण साझा करने से बच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें