फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आईएचएम के छात्र ने जहर खाकर जान दी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात, पढ़कर सबकी आंखें हुईं नम

Tue, 28 Jul 2026 11:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मटौर गांव निवासी कृष अवसाद में चल रहा था और कई दिन से घर को छोड़कर खेत पर बने कमरे में रह रहा था। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि जब सारे दोस्त आ जाएं, तभी अंतिम संस्कार करना। परिजनों ने नम आंखों के साथ उसकी अंतिम इच्छा पूरी की।
विज्ञापन
कृष की मौत के बाद उसके घर के बाहर एकत्र लाेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला स्थित मटौर गांव निवासी आईएचएम इंस्टीट्यूट के छात्र कृष उर्फ कृष्णा चौहान (19) का शव उसी के खेत में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने छात्र का शव पड़ा देखा। प्रतीत हुआ कि उसने जहर खाकर जान दी है। छात्र के मुंह से झाग निकले रहे थे। सुसाइड नोट भी छोड़ा है। छात्र पिछले तीन दिनों से घर छोड़कर खेत पर रह रहा था। सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मटौर गांव निवासी नीरज चौहान ने बताया कि उनका बेटा कृष उर्फ कृष्णा चौहान आईएचएम का छात्र था। परिजनों के अनुसार, छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। तीन दिन पहले वह घर से चला गया था और खेत पर ही रह रहा था। सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्र के पिता खेती करते हैं। मां मुन्नी देवी गृहिणी हैं। बड़ी बहन खुशी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं, जबकि छोटी बहन खूबी पढ़ाई कर रही है। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है और न ही कार्रवाई चाहते थे।
 
विज्ञापन

सभी दोस्त आ जाएं, तब अंतिम संस्कार करना
कृष के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा उसकी आत्महत्या में किसी का हाथ नहीं है। वह खुद आत्महत्या कर रहा है। उसका अंतिम संस्कार तब किया जाए जब उसके सारे दोस्त आ जाएं। परिजनों ने उसकी ये अंतिम इच्छा पूरी की। उन्होंने सभी दोस्तों के आ जाने पर अंतिम संस्कार किया।

ये भी देखें...
Meerut: स्टेट बैंक की छत पर मिला युवक का शव, दो गिलास और शराब के पव्वे से खुलेगा मौत का राज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें