फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मैं शादीशुदा हूं, कुंवारे लड़के से अफेयर है', ऑनलाइन ज्योतिषि ने इंस्ट्राग्राम पर वायरल कर दी चैट

Mon, 16 Jun 2025 11:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Woman Cheated: नौचंदी क्षेत्र की महिला ने ऑनलाइन ही फीस देकर खुद को ज्योतिषि बताने वाले से बात की। जब महिला ने उससे कहा कि आप सब कुछ गलत बता रहे हो, तो आरोपी ने महिला की बेहद निजी बातें भी वायरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन ज्योतिषी से परामर्श लेना नौचंदी क्षेत्र की एक महिला के लिए जी का जंजाल बन गया। ज्योतिषी ने महिला की निजी बातें अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर वायरल कर दीं। बदनामी होने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गढ़ रोड निवासी महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन एस्ट्रोलॉजी पंडित दीपक मिश्रा नाम की आईडी से खुद को ज्योतिषी बताकर उसे समस्या बताने के लिए कहा गया। 
 

जब महिला ने कहा कि आपने सभी बातें गलत बताई हैं, तो आरोपी उसकी निजी बातें पोस्ट करने की धमकी देने लगा। महिला के विरोध करने के बावजूद उसके फोटो समेत सारी चैट आरोपी ने वायरल कर दी। इसमें लिखा है कि बच्चे होने के बाद भी किसी कुंवारे से अफेयर हुआ है। 

 
विज्ञापन

महिला ने आरोपी की आईडी बंद कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें