फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर कर दिया गंजा, सास ने भी दिया साथ, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 16 Sep 2025 11:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेडिकल थाना क्षेत्र की कॉलोनी में अवैध संबंध में शक में ससुरालियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध संबंध के शक में पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी के हाथ-पैर बांधे। इसके बाद सिर के बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। उसे बुरी तरह पीटा गया। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में यह घटना हुई। पीड़ित युवती की सूचना पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। उन्होंने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मेडिकल थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी शहजाद उर्फ गौरव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से शहजाद उसे कभी दहेज के लिए तो कभी नशे के चलते पीटता था। सास भी बेटे का साथ देती थी। काफी समय से वह उनका उत्पीड़न झेलती रही। युवती का कहना है कि उसने काफी सफाई दी, लेकिन पति नहीं माना। वह मारपीट करता रहा।
 

महिला के मुताबिक गत 14 सितंबर को पति ने अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे बेरहमी से पीटा। फिर एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद पति और सास कमरे में आए। उन्होंने उसके हाथ पैर बांधकर सिर के बाल काट दिए। उसे गंजा कर दिया गया। उसके शोर मचाने पर ही उन्होंने उसे छोड़ा। किसी तरह युवती ने मायके में सूचना दी तो परिजन पहुंचे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता कर मारपीट का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर भाग गए।
 
विज्ञापन

युवती को लेकर परिजन मेडिकल थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। युवती के बहनोई ने पति शहजाद और सास रानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पति व सास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी देखें...
Meerut: कृषि विवि की कैंटीन के बाहर बॉयफ्रेंड और एक्स बॉयफ्रेंड में मारपीट व फायरिंग, देखती रही बेबस प्रेमिका    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें