फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में शौहर ने पहले पत्नी को दिया तीन तलाक फिर बनाया हलाला का दबाव, पंचायत में हंगामा

Mon, 22 Jul 2019 02:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से मारपीट कर उसे तीन तलाक दे दिया। रविवार को युवक ससुराल पहुंचा और फिर से पत्नी को साथ रखने की बात कही। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब युवक ने अपनी पत्नी का हलाला कराने की शर्त रख दी। युवती के परिजनों ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी दो साल पहले लिसाड़ीगेट निवासी युवक से हुई थी। बताया जाता है कि 7 जुलाई को युवक ने फिर एक बार पत्नी से मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। युवती मायके पहुंची और पूरी घटना बताई। मामला रिश्तेदारी तक पहुंचा तो दोनों तरफ से कुछ लोगों ने स्थिति संभालने की कोशिश की। 
विज्ञापन

रविवार को कुछ लोगों को लेकर युवक अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने पत्नी से दोबारा शादी करने की बात कही। इससे पहले कि युवती के परिजन कुछ निर्णय ले पाते, युवक ने अपनी पत्नी का छोटे भाई के साथ हलाला कराने की शर्त रख दी। 

इसके बाद मामला तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्षों में जमकर हंगामा, नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख पड़ोसियों ने युवक व उसके परिजनों को वहां से भेज दिया। युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें