बेगमपुल पर बुधवार देर रात रामलीला देखकर पति के साथ लौट रही महिला को कार सवार युवकों ने उसके पति के सामने ही कार में खींचने की कोशिश की। दंपती ने शोर मचाया और पुलिस चौकी की तरफ भागे। पुलिस घेराबंदी कर दो किमी दूर से कार सवार दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग गया।