फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जमानत के बहाने मकान की रजिस्ट्री कराई, सदमे में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत

Sat, 25 Jan 2025 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक 50 वर्ष के व्यक्ति को जब मोहल्ले के युवकों ने मकान की रजिस्ट्री के कागजात दिखाते हुए मकान खाली करने को कहा तो उसे दिल का दाैरा पड़ गया। व्यक्ति की सदमे से माैत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी पर जांच के आदेश दिए गए हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट की शानदार कालोनी के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति से कुछ लोगों ने जमानत के कागजात पर हस्ताक्षर करने के बहाने मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।

विज्ञापन


गुरुवार को रजिस्ट्री दिखाकर मकान खाली करने के लिए कहा। शुक्रवार को सदमे में वसीम अहमद की मौत हो गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Meerut Encounter: एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी नईम ढेर, एक साल की बच्ची समेत पांच लोगों का किया था कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
शानदार काॅलोनी में वसीम अहमद अपने परिवार के साथ रहते थे। वसीम के बेटे नदीम का आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले तीन युवकों को ने वसीम को कचहरी में जमानत के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बहाने बुलाया।

इसके बाद आरोपियों ने पिता से मकान की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करा दी। गुरुवार को कुछ लोग वसीम के मकान पर पहुंचे और रजिस्ट्री दिखाते हुए मकान खाली करने के लिए कहा। परिजनों ने विरोध और हंगामा किया।

शुक्रवार को हार्ट अटैक से वसीम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें