मेरठ मेडिकल थाना, Medical Police Station
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बेटे की टीचर के घर कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए होटल राजमहल के मालिक के बेटे हिमांशु ढींगरा की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने ले गई।
हिमांशु क सिर में चोट लगने की वजह से उनका मेडिकल कराया गया। देर रात तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। आबूलेन स्थित होटल राज महल के मालिक के बेटे हिमांशु ढींगरा के बेटे की टीचर सोमदत सिटी में रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए खाप पंचायतें एकजुट, कल तय होगी आंदोलन की रणनीति
मंगलवार को टीचर के घर पर कार्यक्रम था। हिमांशु अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में गए थे। रात को किसी बात को लेकर टीचर के परिवार के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।