फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के हॉकी खिलाड़ी कृष्णा और वंश प्रयागराज की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीनियर नेशनल इंदौर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन पांच से सात जून तक वड़ोदरा गुजरात में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मेरठ एसडी सदर कालेज के हॉकी खिलाड़ी वंश गिरी और कृष्णा का चयन प्रयागराज की टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी प्रयागराज की टीम का प्रतिनिधित्व कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इससे पहले भी यह दोनों खिलाड़ी कई बड़ी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर मेरठ का नाम रोशन कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलते हैं। खिलाड़ियों के चयन पर स्कूल प्रबंधन, कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें