फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाजपा की मंडल मासिक बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने,केंद्र और राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। महामाई मंदिर कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने करते हुए कहा कि पार्टी की मंडल मासिक बैठकें पार्टी की संगठनात्मक संरचना की सबसे महत्वपूर्ण और जमीनी स्तर की बैठकें हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में पार्टी की सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 11 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम, 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तर पर जनकल्याण शिविर, 16 एवं 17 जून को विश्व भारत संकल्प सम्मेलन, 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला, 17 से 20 जून तक प्रदर्शनी कार्यक्रम एवं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2027 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में फिर से भगवा परचम लहराएगा। संचालन महामंत्री विकास सैन ने किया। बैठक में महामंत्री राजेश अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मोनू जाटव, योगेंद्र जाटव, कमलेश दीक्षित, राज सिंह चौहान, मामचंद सैनी, नगर मंत्री दीपक कश्यप, नीटू पाल, विनय प्रजापति, अजय रस्तोगी, राजू सैनी, मनोज कुमार, अमित चौहान, अर्जुन जाटव, हरिओम शर्मा, अख्तर कुरैशी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें