फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खेल अधिकारी के गले की फांस बना हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, मंत्री ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Feb 2023 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत हॉकी की एस्ट्रोटर्फ खेल अधिकारी के गले की फांस बन गया है।  सीएम योगी आदित्यनाथ को इसका करना था उद्घाटन, उप्र खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने  नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हॉकी टर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत हॉकी की एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण मेरठ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह के गले की फांस बन गया है। साढ़े 5 करोड़ की लागत से तैयार नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोकार्पण करना था। लेकिन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने एक बार नारियल तोड़कर खुद और दूसरी बार सांसद राजेंद्र अग्रवाल से लोकार्पण करा दिया। 

विज्ञापन


मामले में उत्तर प्रदेश खेल मंत्रालय को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। खेलो इंडिया योजना के तहत हॉकी की सिंथेटिक टर्फ का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने का फैसला किया गया था। लेकिन मेरठ के क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल ने बिना खेल विभाग के संज्ञान में लाए उसका हस्तांतरण कर लिया। यही नहीं उसका लोकार्पण भी करा दिया।

यह भी पढ़ें:Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गंभीरता से लिया है। साथ ही योगेंद्र पाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। खेल विभाग के मण्डल एवं जिला स्तरीय खेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक खेलमंत्री की अध्यक्षता में 14 फरवरी मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें इस प्रकरण पर गंभीरता से विचार करने के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें