फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में खतरनाक स्तर की तरफ प्रदूषण... सांसों पर बढ़ा संकट

Thu, 08 Oct 2020 06:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मंगतपुरम रेलवे लाइन के पास बुधवार सुबह छाया स्मॉग। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के शुरुआती चरण में किए लॉकडाउन में प्रदूषण भी कैद हो गया। मार्च के अंतिम सप्ताह में हवा की गुणवत्ता इतनी सुधरी कि आसमान साफ हो गया। अब चार चरणों में अनलॉक के बाद प्रदूषण खतरनाक स्तर की तरफ बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में जो एक्यूआई 36 रहा था तो अब 250 के पार जा रहा है।

विज्ञापन

 
16 मार्च को शहर का एक्यूआई 217 था। तब औद्योगिक इकाइयों के साथ ही वाहन बंद थे। पूरी तरह से लॉकडाउन का असर देखने को मिला और एक्यूआई कम होने के साथ लोगों ने राहत की सांस ली थी। अब जैसे-जैसे लॉकडाउन खत्म हुआ और सर्दी का सीजन आ रहा है, एक्यूआई फिर 300 से 400 के बीच पहुंचने की तैयारी है। 

एनजीटी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स स्टैंडर्ड 100 है। लेकिन यहां पर बढ़ते प्रदूषण का असर ऐसा है कि सर्दी के सीजन में तो एक्यूआई 400 से 500 के आसपास भी पहुंच जाता है। इस बार भी आने वाले दिनों में हालत ऐसे ही हो सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद की रैली में भिड़े कार्यकर्ता, भाकियू का झंडा फहराने को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

अक्तूबर माह में रात का तापमान 4 डिग्री गिरा है। रात में मौसम सर्दी का अहसास करा रहा है, जबकि दिन में ज्यादा बदलाव नहीं आ रहा है। तापमान भी 35 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

इसलिए हो रही बढ़ोत्तरी
लॉकडाउन के दौरान हवा की गुणवत्ता काफी सुधरी थी। अनलॉक और मौसम में बदलाव से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। हवाओं में उतार चढ़ाव के चलते मौसम अभी बदलेगा। -डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें