फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हेमा मालिनी बोलीं- साउथ का सिनेमा दे रहा बेहतर कंटेंट इसलिए चल रहा, बॉलीवुड भी करे मेहनत

Sun, 22 Dec 2024 05:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

अभिनेत्री एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी रविवार को मेरठ महोत्सव के लिए मेरठ पहुंचीं। यहां उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की। 
विज्ञापन
मेरठ में मीडिया से बात करतीं हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ रखना हमारा धर्म है। यदि हम नदियों को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो हम और भावी पीढ़ी स्वच्छ पानी को तरस जाएंगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ महोत्सव में अपनी डांस प्रस्तुति देने आईं हेमा मालिनी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह आज गंगा बैले डांस के जरिए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश देंगी। यहां आकर पता चला कि गंगा जमुना की दोआब का संगम है। यहां गंगा है और मैं मथुरा की सासद हूं। वहां जमुना है, मैं नदियों की स्वच्छता का संदेश देना चाहती हूं। 
 
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने कहा कि मेरठ महोत्सव से भी स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। मेरठ से मेरा पहले कोई नाता नहीं था लेकिन आज यहां आकर अच्छा लगा।  बॉलीवुड पर दक्षिण सिनेमा हावी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर होगा, वह बिकेगा। दक्षिण भारत वाले अधिक मेहनत कर अच्छा कंटेंट दर्शकों को दिखा रहे हैं, तो वे बिक रहा है। बॉलीवुड को भी प्रयास करना चाहिए कि वह भी बेहतर सिनेमा दे। 

संसद में चल रही कार्रवाई में अवरोध के बारे में उन्होंने कहा कि कि हम संसद में हर मुद्दे पर बहस करना चाहते हैं लेकिन विपक्षी नहीं चाहता कि संसद चलेद। इसलिए विपक्ष को चाहिए कि वह संसद चलने दे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें