फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut UP Weather: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत मिली, जलभराव-जाम ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 07 Jul 2026 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

West UP Weather: मेरठ में मंगलवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कमिश्नरी, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बन गई। मौसम में बदलाव के बीच अस्पतालों में वायरल और डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह मेरठ में मौसम ने अचानक करवट ली और जिलेभर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और करीब 11 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


कमिश्नरी, ब्रह्मपुरी और माधवपुरम में जलभराव, दिल्ली रोड पर लगा जाम
बारिश के दौरान कमिश्नरी, ब्रह्मपुरी, माधवपुरम समेत कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर गया। कमिश्नरी के आसपास लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते दिखाई दिए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई।

दिल्ली रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। मेरठ शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। बच्चों और बड़ों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभकारी बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन

तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में आए बदलाव से वातावरण सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से चली आ रही उमस से भी काफी राहत मिली।

गर्मी और उमस का असर अब भी स्वास्थ्य पर
हालांकि मौसम में राहत के बावजूद पिछले दिनों की भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मौसमी बुखार, आंतों के संक्रमण, डायरिया, सिरदर्द और बुखार के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार धूल, उमस और मौसम में बदलाव के कारण खांसी तथा सांस संबंधी समस्याओं के रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की बाह्य रोगी सेवा में 3741 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसका सबसे अधिक असर बच्चों तथा बुजुर्गों पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें