तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही कम दिखाई दे रही है। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
घर और दफ्तरों में भी पंखे और कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
चिकित्सकों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
तेज गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ने की आशंका है।