फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरठ में अप्रैल में ही जून जैसी तपिश, 72 घंटे तक लू का अलर्ट, आंधी से शहर की बिजली भी गुल

Tue, 28 Apr 2026 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रठ में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया है और मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 48 से 72 घंटे तक लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं तेज आंधी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले 48 से 72 घंटों तक लू का असर जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: फिर फंसे यूट्यूबर शादाब जकाती, 41A नोटिस पर जमानत, माफी का वीडियो वायरल

तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा
मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्विद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बना रह सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
डॉक्टरों के अनुसार इस मौसम में लू लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। लोगों को दिन में अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि तेज गर्मी से उनके बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

तेज आंधी से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल
सोमवार रात मेरठ शहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी। 

बुढ़ाना गेट, सूरजकुंड, अजंता कॉलोनी, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, मंगलपांडे नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, माधवपुरम, शंभूनगर, मलियाना और रोहटा रोड सहित कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली नहीं रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें