यह होंगी जांचें
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि हेल्थ एटीएम पर हीमोग्लेबिन, लिपिड प्रोफाइल, बॉडी मास इंडेक्स, शुगर, डेंगू, मलेरिया और ईसीजी आदि जांचें हो सकेंगी। ईमेल, मेसेज और प्रिंट आउट के जरिये रिपोर्ट मिलने की सुविधा भी रहेगी।
ऐसे काम करेगा हेल्थ एटीएम
हेल्थ एटीएम, जैसा के नाम से ही पता चल रहा है कि एक तरह की मशीन है। जिस तरह की मशीन से पैसे निकाले जाते हैं, लगभग इसी तरह की है। इसमें वजन करने, दिल की धड़कनें, शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी करने के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें सेंसर और स्क्रीन लगा है, जिसके जरिये प्रिंट आउट लेना, रिपोर्ट ईमेल या एसएमएस करने आदि की सुविधा की है। एसीएमओ डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि हेल्थ एटीएम को वॉक इन मेडिकल कियोस्क के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: विश्व नदी दिवस: केवल फाइलों में निर्मल हो रही काली, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अभियान में हुए थे शामिल