मेरठ में हाईवे पर दादरी गांव में भाजपा नेता अंकित मोतला का होटल राजरानी है। यहां पुलिस ने छापा मारकर 31 जुआरी पकड़े और 17 लाख रुपये बरामद किए। अंकित और उसका एक साथी तरुण फरार है।
अंकित मोतला का भाजपा नेताओं के साथ अच्छा खासा रसूख है। इसी के चलते वह खुलुआम हाईवे किनारे होटल राजरानी में जुआ चला रहा था। सोशल मीडिया पर भी भाजपा नेताओं के साथ अंकित मोतला के फोटो हैं और फेसबुक पर भी तमाम पोस्ट हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ अंकित मोतला।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित मोतला की मां वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भी मां की जगह अंकित ही जाता है। भाजपा नेताओं से अपना रसूख और पुलिस से सेटिंग के चलते जुआ और आईपीएल पर सट्टा शुरू कराया था। जांच हुई तो एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई।
मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फनरगर, गाजियाबाद और दिल्ली तक के जुआरी यहां जुआ खलने आ रहे थे। अंकित और उसकी टीम को जुआ खिलाने का कोई डर नहीं था। ज्यादा भीड़ हर रोज उनके गांव में पहुंच रही थी, इसका भी कोई डर था।
फरार हुआ अंकित मोतला।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने पांचली गांव के एक युवक का शराब के ठेके पर मर्डर भी किया था, जिस मामले में वह जेल गया था। इसके अलावा बाईपास पर एक यूनिवर्सिटी के बाहर गोली भी चला दी थी। अब वह सरधना विधानसभा के अलावा अन्य जगह पर होने वाले भाजपा के कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहा था।
आरोपियों की कारें।
- फोटो : अमर उजाला
ये भी रही चर्चा
होटल में दो दिन पहले कुछ जुआरी जुआ हार गए थे। पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद दादरी चौकी इंचार्ज पवन को इस बारे में जानकारी दी। उसने भी वहां से भगा दिया और कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने किसी से संपर्क किया और एसएसपी को जानकारी दी, जिसके बाद एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई के लिए भोरेसमंद अफसरों को लगाया।
दौराला पुलिस को नहीं दी जानकारी
रात में पुलिस मौके पर पहुंची और धरपकड़ शुरु कर दी। इस बारे में दौराला पुलिस को कार्रवाई के बाद जानकारी दी गई। एसपी क्राइम ने दौराला पुलिस को सूचना देकर बुलाया। सभी को बड़ी गाड़ी में लेकर दौराला स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरी कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी को सूचना थी कि अगर दौराला पुलिस को सूचना मिल गई तो जुआरी वहां से भाग निकलेंगे।