फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में GST की बड़ी कार्रवाई, नावला इस्पात फैक्टरी पर छापा, महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए

Wed, 18 Mar 2026 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में जीएसटी विभाग ने नावला इस्पात फैक्टरी पर छापेमारी कर कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, फाइलें और रजिस्टर जब्त किए, देर रात तक जांच जारी रही।

विज्ञापन
जीएसटी टीम की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में बुधवार को जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ रोड स्थित एक इस्पात फैक्टरी में छापेमारी की। टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की और कई महत्वपूर्ण फाइलें व डिजिटल डाटा अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


फैक्टरी में दिनभर चली कार्रवाई
जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम दोपहर के समयफैक्टरी परिसर में पहुंची और देर रात तक जांच करती रही। टीम कई गाड़ियों में एक साथ फैक्टरी में दाखिल हुई, जिससे इलाके में हलचल मच गई। अधिकारियों ने सबसे पहले कार्यालय में रखे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क कब्जे में ली और उसके बाद अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में सुनील भराला बोले-नौ साल में उत्तर प्रदेश बना विकास का इंजन, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर डाटा और रजिस्टर जब्त
जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण फाइलें, रजिस्टर और खातों से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। फैक्टरी से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मीडिया को फैक्टरी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और अधिकारियों ने भी किसी प्रकार की जानकारी साझा करने से इंकार किया।

कारोबारियों में चर्चा तेज
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फैक्टरी संचालक कार्रवाई शुरू होने के कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन टीम ने जांच प्रक्रिया जारी रखी।
बताया जा रहा है कि दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें