फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी के दिन दूल्हे के भाई की हादसे में मौत, नहीं गई बरात, इंतजार करती रही दुल्हन

Wed, 21 Aug 2024 01:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शादी के दिन दूल्हे के भाई की मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। निकाह को भी टाल दिया गया। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना रोड पर राधना के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे दूल्हे के 19 वर्षीय भाई की मौत हो गई। मंगलवार को शादी होनी थी, जो स्थगित करनी पड़ी। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। जीशान छह भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

किठौर के राधना निवासी नासिर की मंगलवार को शादी थी। जीशान शादी के सामान की खरीदारी करने बाइक से शहर जा रहा था। जैसे ही किठौर के परीक्षितगढ़ रोड पर पहुंचा, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे जीशान की बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नासिर के घर में उसके निकाह की तैयारियां चल रही थीं। छोटे भाई की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। लोगों ने बताया कि शादी को टाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें