फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ को मिली प्रयागराज कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई है। मेरठ को भी एक स्पेशल ट्रेन मिली है। यह ट्रेन अमृतसर से चलकर मेरठ होकर प्रयागराज के पास फाफामऊ तक चलेगी। महाकुंभ के दौरान यह ट्रेन छह फेरे लगाएगी। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, देवबंद में भी इसका ठहराव होगा। आने और जाने में यह ट्रेन पांच मिनट तक मेरठ रुकेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04662 अमृतसर- फाफामऊ कुंभी स्पेशल नौ जनवरी, 19 जनवरी और छह फरवरी को चलेगी। अमृतसर से रात 8:10 बजे अमृतसर से चल कर यह ट्रेन सुबह 4:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर आएगी। ट्रेन फाफामऊ स्टेशन पर सात बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04661 फाफामऊ से अमृतसर के बीच 11 जनवरी, 21 जनवरी और आठ फरवरी को चलेगी। फाफामऊ से सुबह 6:30 बजे चल कर ट्रेन मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 7.25 बजे आएगी। अमृतसर सुबह 4:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गढ़, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होकर जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें