छात्रा के पिता सीआरपीएफ में तैनात हैं। सूचना मिलने पर छात्रा की मां और भाई परतापुर थाने पहुंचे, जहां शव की पुष्टि होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने मामले में महरौली गांव के युवती के मामा और दो ममेरे भाइयों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है, जो घटना से जुड़ी हो सकती है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा की मां महरौली की ही रहने वाली हैं और छात्रा का शव भी महरौली से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि मामला ऑनर किलिंग का हो सकता है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।