फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडा के दो कर्मचारी करा रहे अवैध निर्माण, कॉलोनाइजर से मिलीभगत का खुलासा, हुई ये कार्रवाई

Thu, 03 Jul 2025 10:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Suspended: उद्यान निरीक्षक जितेंद्र कुमार और मेट सतराज के खिलाफ काफी समय से कॉलोनाइजर से मिलीभगत कर अवैध निर्माण कराने की शिकायत मिल रही थी। दोनों को सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण करने वालों से मिलीभगत करने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। उद्यान निरीक्षक जितेंद्र कुमार (द्वितीय) और मेट सतराज की पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने विभागीय जांच के बाद ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 

दोनों कर्मचारी रोहटा रोड, बागपत रोड और एनएच-58 का क्षेत्र देख रहे थे। मेडा की ओर से अवैध कॉलोनियों और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज की तर्ज पर शहर में इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान के तहत सुनियोजित ढांचागत विकास किया जाना है। 
 

हाल ही में कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने बैठक कर सभी विभागों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए थे। इसी के अंतर्गत मेडा की ओर से लगातार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सोमवार को मदीना कॉलोनी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वाहन चालक छोटेलाल की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से अभी अभियान थमा हुआ है।
 
विज्ञापन

उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि उद्यान निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्वितीय तथा मेट सतराज के खिलाफ कई शिकायतें मिलीं थीं। इन पर आरोप था कि ये दोनों कॉलोनाइजर आदि से मिलीभगत कर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस पर विभागीय जांच कराई गई, इसमें दोनों कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई। दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें