फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रह्लाद नगर प्रकरण: शहर विधायक बोले, किसी भी सूरत में गेट नहीं लगने देंगे, तनाव बरकरार

Sat, 29 Jun 2019 01:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रह्लाद नगर में तैनात पुलिस, इसी जगह लगना है गेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के प्रह्लाद नगर में गेट लगाने को लेकर बड़ा बखेड़ा हो सकता है। स्थानीय लोग गेट लगवाने की जिद पर अड़े हैं, तो दूसरे पक्ष से शहर विधायक रफीक अंसारी ने गेट नहीं लगने देने की बात कह दी है। वहीं स्थानीय विधायक सोमेंद्र तोमर ने हर हाल में गेट लगवाने की बात कही। इसको लेकर दोनों वर्ग के लोगों में टकराव के हालत बने हुए हैं। इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को है, लेकिन वे पल्ला झाड़ने में लगे हैं। 

विज्ञापन


प्रह्लादनगर में तीन दिन से तनातनी के हालात हैं। शुक्रवार देर रात शहर विधायक रफीक अंसारी लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पहुंचे और सभा की। रफीक अंसारी ने कहा कि गेट नहीं लगेगा। अगर गेट लगा तो लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इस्लामाबाद, गोलाकुआं, पिलोखड़ी और अन्य कई मोहल्लों का रास्ता प्रह्लाद नगर से होकर गुजरता है। मीटिंग में यह भी बताया गया कि भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर और पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी गेट लगवाना चाहते हैं। जिस पर रफीक अंसारी ने कहा कि गेट किसी हालत में नहीं लगने देंगे। यह बात प्रह्लाद नगर के लोगों को पता चली तो हल्ला मचा गया। दोनों वर्ग के लोगों में टकराव जैसे हालात बन गए। 

हम भी विरोध करेंगे 
शहर विधायक की मीटिंग में लोगों ने कहा कि प्रह्लाद नगर में कोई गुंडागर्दी नहीं है। कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। दोनों वर्ग के लोगों में भाईचारा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अल्पसंख्यक परिवार के लोग दूसरे पक्ष के लोगों की दुकान से सामान नहीं खरीदेंगे, न स्कूल में अपने बच्चे पढ़ने भेजेंगे। इससे अराजकता का माहौल बनेगा। हालांकि विधायक ने लोगों को समझाया कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रह्लाद नगर में गेट लगाने का मतलब ही नहीं बनता। रास्ते में गेट लगेंगे तो हापुड़ अड्डे समेत कई मुख्य मार्ग पर गेट लगा दो। लोग कहां से गुजरेंगे। कुछ प्रापर्टी डीलर इसको लेकर मुद्दा बना रहे हैं। डीलर सस्ते में मकान खरीदते हैं और फिर उसे अल्पसंख्यक लोगों को महंगा बेचते है। यहां कोई विवाद नहीं है। - रफीक अंसारी, शहर विधायक 

देर रात पहुंचे एसपी सिटी 
गेट लगाने को लेकर दोनों वर्ग के लोगों में ‘जुबानी जंग’ शुरू हो गई है, इसकी जानकारी पर देर रात एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रह्लाद नगर पहुंचे। वहां की स्थिति की जानकारी ली और घूमकर लौट गए। सुरक्षा के लिहाज से देर रात पैदल मार्च भी किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें