फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आज पहचान पत्र से लिंक करा लें अपना आधार नंबर, शाम चार बजे तक चलाया जा रहा विशेष अभियान

Sun, 21 Aug 2022 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एडीएम प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि  जिन मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित है वे मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर फार्म-6बी के माध्यम से आधार नंबर लिंक करा लें।
विज्ञापन
आधार नंबर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहचान पत्र से आधार नंबर को लिंक करने के लिए आज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिन शिक्षण संस्थानों या सरकारी भवनों में मतदेय स्थल बनाए जाते हैं, वह खुले रहेंगे।

विज्ञापन

 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर प्राप्त करने का कार्य एक अगस्त से चल रहा है।

आयोग द्वारा  21 अगस्त (रविवार) को विशेष अभियान की तिथि तय की गई है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने- अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म-6बी प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें: ब्रिगेडियर ने जताई चिंता: सैन्य क्षेत्र में पाकिस्तानी जासूसी का खतरा, मेरठ छावनी में अब लगेगा ये प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित है वे मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर फार्म-6बी के माध्यम से आधार नंबर लिंक करा लें। स्वयं भी वेबसाइट nvsp.in, और voterportal. eci.gov.in या voter Helpline App के माध्यम से आधार नंबर को मतदाता सूची से लिंक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें