इसके बाद जीशान ने अपने जीजा छोटू के साथ मिलकर पहले पिटाई की उसके बाद इरशाद के सर में अपनी दुकान में रखी लोहे की टोंटी मार दी, जिस कारण इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर इरशाद का बेटा राशिद पहुंच गया और गंभीर रूप से घायल पिता इरशाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
पिता को भर्ती कराने के बाद राशिद ने आरोपी जीशान और उसके जीजा छोटू के खिलाफ जाकिर कॉलोनी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर तो ले ली लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
वहीं मंगलवार को उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आनन-फानन में पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे राशिद से फिर एक बार तहरीर ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। जांच की जा रही है अगर पुलिस की लापरवाही नजर आती है, तो जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।