फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लिसाड़ी गेट में फर्नीचर मिस्त्री की सिर में स्टूल मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई घटना में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई लेकिन उसे पुलिस से न्याय नहीं मिला। मंगलवार को इरशाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी दिशान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इरशाद निवासी गली नंबर-23 लक्खीपुरा 1 जुलाई को अपनी वॉशिंग मशीन रिपेयर कराने के लिए फतेउल्लापुर स्थित निशान की दुकान पर गया था। वाशिंग मशीन रिपेयर करने के दौरान इरशाद की दुकान मालिक जीशान से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। 
 

यह भी पढ़ें:सावन का पहला दिन आज: रोशनी से नहाए शिवालय, रूट डायवर्जन अब दो दिन बाद, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद जीशान ने अपने जीजा छोटू के साथ मिलकर पहले पिटाई की उसके बाद इरशाद के सर में अपनी दुकान में रखी लोहे की टोंटी मार दी, जिस कारण इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर इरशाद का बेटा राशिद पहुंच गया और गंभीर रूप से घायल पिता इरशाद को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

पिता को भर्ती कराने के बाद राशिद ने आरोपी जीशान और उसके जीजा छोटू के खिलाफ जाकिर कॉलोनी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर तो ले ली लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
 
वहीं मंगलवार को उपचार के दौरान इरशाद की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आनन-फानन में पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे राशिद से फिर एक बार तहरीर ली और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था। जांच की जा रही है अगर पुलिस की लापरवाही नजर आती है, तो जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें