फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऐतिहासिक होगा शुक्रवार का बंद, डॉक्टरों का समर्थन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का विरोध

Thu, 15 Aug 2024 07:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 16 अगस्त का बंद ऐतिहासिक होगा। व्यापार संघ को डॉक्टराें ने भी समर्थन दे दिया है। 
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में 16 अगस्त को मेरठ बंद रहेगा। सब व्यापारी संगठन बंद को लेकर एकजुट है। व्यापारियों को अन्य संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। डॉक्टरा भी एक बजे तक अपने क्लीनिक बंद रखेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और महामंत्री सरदार दलजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रचार प्रसार कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। बेगमपुल व्यापार संघ, सदर बाजार व्यापार संघ, सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ, नवीन मंडी व्यापार संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, खंदक बाजार व्यापार संघ, बुढ़ाना गेट व्यापार संघ आदि सहित शहर के तमाम व्यापारिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ को अपना समर्थन पत्र भेजा है। डॉक्टर्स की संस्था आईएमए ने भी संयुक्त व्यापार संघ को समर्थन पत्र भेजा है। स्कूलों को भी बंद रखने के लिए व्यापार संघ ने स्कूल संचालकों से संपर्क किया गया है। ताकि बंद को ऐतिहासिक बनाया जा सके।
 
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट बाजार भी बंद रहेगा
मेरठ व्यापार मंडल की बैठक मेरठ बंद को लेकर बुढ़ाना गेट पर व्यापारी नेता कुशन गोयल के यहां हुई। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का आश्वासन दिया। लालकुर्ती, बच्चा पार्क, शास्त्रीनगर, सदर बाजार में व्यापारियों से संपर्क किया और बाजार बंद करने की अपील की। जिला प्रमुख शैंकी वर्मा, जीतू नागपाल, कुशन गोयल, शाहबाज, सागर, मोहित शर्मा अभिषेक, विशू, जीशान अहमद मौजूद रहे।

आर्य समाज ने भी दिया समर्थन
आर्य समाज थापरनगर के प्रधान राजेश सेठी और केंद्रीय आर्य समिति के मंत्री रविंद्र सिंह ने बताया कि आर्य समाज पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ इस प्रदर्शन में सहभागी रहेंगे। 

आईएमए के चिकित्सक शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने क्लीनिक बंद रखेंगे। इस बीच ओपीडी कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी प्रकार की आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि आईएमए मेरठ शाखा की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें