फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जगन्नाथ यात्रा को लेकर फिर विवाद, दोनों पुजारी रथ पर सवार होंगे तो अनुमति नहीं, प्रशासन की चेतावनी

Wed, 15 Jul 2026 10:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सदर स्थित बिलवेश्वर नाथ मंदिर से निकाली जाने वाली जगन्नाथ यात्रा को लेकर दो पक्ष फिर आमने-सामने हैं। सदर बाजार थाने में बुधवार को अधिकारियों ने बैठक की और शांतिपूर्ण रथयात्रा निकालने पर चर्चा की। 
विज्ञापन
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर स्थित बिलवेश्वर नाथ मंदिर से निकाली जाने वाली जगन्नाथ यात्रा की अनुमति को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर समिति की सचिव राशि शर्मा ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म एवं ईश्वर की आस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जिन लोगों के खिलाफ न्यायालय द्वारा मंदिर की कुर्की का आदेश पारित किया गया है, वो ही लोग प्रशासन के लिए प्राथमिकता एवं तवज्जो का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

 

सदर बाजार थाने में मंगलवार शाम एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सिटी, एसीएम सदर, रिसीवर तहसीलदार व सदर थाना प्रभारी, सीओ कैंट मौजूद रहे। बैठक में पुजारी गणेश दत्त शर्मा व विष्णुदत्त शर्मा एवं उनके सहयोगियों ने दूसरे पक्ष के गणेश अग्रवाल, पवन गर्ग, विजय गोयल आदि के खिलाफ कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। एसीएम सदर बाजार ने बैठक में स्पष्ट कहा कि प्रत्येक भक्त का यात्रा में स्वागत है, लेकिन यह शर्त रख दी कि यदि दोनों पुजारी रथ पर सवार होंगे तो यात्रा नहीं निकाली जाएगी।
 
विज्ञापन

पुजारी पक्ष की राशि शर्मा का कहना है कि प्रशासन ने यह निर्णय सुनाया कि दोनों पुजारी रथ पर सवार नहीं होंगे और केवल पूजा-अर्चना ही संपन्न कराएंगे। यह संपूर्ण कार्रवाई बिना किसी उचित लिखित आदेश और प्रशासनिक दबाव में की जा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। यह सनातन का अपमान करने का काम किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें